फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'125 साल पुरानी कांग्रेस को खोजेगा पुरातत्व विभाग'

Fri, 11 Sep 2015 05:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। भले ही तीर्थनगरी में मोदी कम समय के लिए जनता से रूबरू हुए, लेकिन उन्होंने मानसून सत्र में कांग्रेस द्वारा किए हंगामे पर खूब भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का यही रवैया रहा तो इस 125 साल पुरानी पार्टी को पुरात्तव विभाग खाजेगा।
विज्ञापन


25 मिनट के अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नकारात्मक रवैये के कारण ही आज कांग्रेस विलुप्त हो गई है और उसे हर जगह हार का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने अपना हर पल जनता को समर्पित किया है, लेकिन विपक्ष में बैठी पार्टी जनता के विकास में बाधक बन रही है। कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति से लोकतंत्र का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाने से पीछे नहीं रहे मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जहां एक ओर अपनी उपलब्धियां गिनाई, वहीं कांग्रेस को खरी खोटी सुनाने से भी पीछे नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का करारी हार के बाद विपक्ष में बैठना पसंद नहीं आ रहा है। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस अब नकारात्मक राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हम केवल काम करते हैं, हमें बाते बनाना नहीं आता, इसी का नतीजा है कि आज हम देश की जनता के दिल में हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जिस प्रकार की राजनीति अब कांग्रेस कर रही है वह जनता का विकास रोक रही है। विकास की राह में रोड़े अटका कर कांग्रेस अपनी हार का बदला जनता से ले रही है। अगर कांग्रेस का यही रवैया रहा तो इस 125 साल पुरानी पार्टी को पुरात्तव विभाग खाजेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें