फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में प्रधानमंत्री मोदी: LBS एकेडमी में आईएएस प्रशिक्षुओं को करेंगे सम्बोधित

Thu, 26 Oct 2017 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मसूरी पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाद मसूरी में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अब वे एलबीएस एकेडमी में आईएएस प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रेमचंद अग्रवाल, हरबंश कपूर भी पहुंचे। प्रोटोकॉल अधिकारी धन सिंह रावत और मसूरी विधायक गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।
बता दें कि उनकी सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षेत्र को जीरो जोन बनाया गया है।

पहले दिन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में फैकल्टी से मुलाकात करेंगे और अलग-अलग तीन सत्रों में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अकादमी परिसर में चिनार का पौधा रोपेंगे। वहीं शुक्रवार को पीएम मोदी केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के साथ योग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें