फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/देवाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कहा गया कि संगठन लंबे समय से आठ सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है, लेकिन विभाग की ओर से मांग की अनदेखी की जा रही है।
चमोली जिले में एनएचएम योजना के तहत कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी, आशा फेसिलेटर और आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष हर सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। बुधवार को जिला क्षय नियंत्रण कर्मचारी एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अनसूया प्रसाद गौड़ ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर संगठन के संयोजक उदय रावत, योगेंद्र कनवासी, मोनिका रावत, किरन बिष्ट, हेमलता भट्ट, आरती सती, कुसुम नेगी और सुबोध मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल और गैरसैंण में कार्यरत एनआरएचएम कर्मियों ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। कार्यबहिष्कार करने वालों में विनय बहुगुणा, ललित जुयाल, नईम कुरेशी, डा. निर्मल पाल, लखपत दानू, शहजाद अंसारी और निर्मला नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें