फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति या पीएम मोदी बन सकते हैं IMA में पीओपी के RO

Sat, 03 Dec 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड - फोटो : file photo
विज्ञापन
10 दिसंबर को होने वाली भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड (पीओपी) में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिव्यूइंग ऑफिसर (आरओ) हो सकते हैं। अकादमी की ओर से भेजे गए आमंत्रण के जवाब में अभी तक राष्ट्रपति अथवा प्रधानमंत्री कार्यालय ने इससे इनकार नहीं किया है। अकादमी के अधिकारी भी उनके पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन


आईएमए ने 10 दिसंबर को प्रस्तावित परेड का आरओ बनने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा है।

अकादमी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति के शामिल होने की संभावना इसलिए भी अधिक जताई जा रही है क्योंकि नौ दिसंबर को दून में उनका कार्यक्रम पहले से ही तय है। उनके कार्यालय ने अकादमी को अभी तक इसके लिए इनकार भी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए अफसरों का हौंसला बढ़ाने पहुंच सकते हैं पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वहीं, मौजूदा हालात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि इन दिनों सीमा पर तनाव की स्थिति है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी दीपावली भी सैनिकों के साथ मनाकर उनका मनोबल बढ़ा चुके हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि पीएम नए अफसरों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंच सकते हैं। गृहमंत्री कार्यालय से कुछ समय पूर्व इस संबंध में अलग से भी जानकारी मांगी गई है।

हालांकि, अकादमी की ओर से रिजर्व गेस्ट के तौर पर भी कई नाम रखे गए हैं। इनमें से किसी के भी बतौर रिव्यूइंग अफसर नहीं पहुंचने की स्थिति में रिजर्व गेस्ट को विकल्प के तौर पर आरओ बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें