भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मंगलवार को पंत विवि के दीक्षांत समरोह में हिस्सा लेने पंतनगर आ रहे हैं। उनका स्वागत करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहेंगे।
सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 9:55 बजे रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइन में बने हेलीपैड में उतरेगा। सीएम रावत 11 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड रुद्रपुर से हवाई मार्ग से 11:10 बजे पंतनगर हेलीपैड पहुंचकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वागत करेंगे।
12:30 बजे से आयोजित पंतनगर विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।