फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का मच्छर नहीं मान रहा हार, ये है वजह

Tue, 17 Nov 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में गर्मी बनी रहने की वजह से डेंगू का मच्छर खत्म नहीं हो रहा है। यही वजह है कि डेंगू का डंक बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 25 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 816 हो गई है।
विज्ञापन


गरमी है वजह
आमतौर पर इस समय तक मौसम में ठंड बढ़ जाती है। इससे डेंगू का मच्छर खत्म हो जाता है। माना जाता है कि डेंगू का मच्छर ठंड में जीवित नहीं रह पाता है। लेकिन इस वर्ष अभी तक ठंड नहीं बढ़ने के कारण मच्छरों का प्रभाव बना हुआ है।

दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. प्रवीण पंवार ने बताया कि अन्य वर्षों में नवंबर अंत तक ठंड बढ़ने से डेंगू का मच्छर खुद खत्म हो जाता था। लेकिन इस वर्ष अभी तक मौसम में गर्मी बनी हुई है, जिस वजह से डेंगू का मच्छर भी लोगों को बीमार कर रहा है।
विज्ञापन


25 लोगों में पुष्टि
दूसरी ओर, सीएमओ डॉ. सुशील अग्रवाल ने बताया कि पिछले हफ्ते दीपावली व अन्य त्योहारों के चलते एलाइजा रिपोर्ट नहीं आई। सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 25 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सभी रोगी अन्य क्षेत्रों से उपचार करवाने के लिए दून पहुंचे हैं। जिले में कुल 816 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें