फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 23 अप्रैल को उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने विधानसभा भवन का रंगरोगन करने, शेफ हाउस का निर्माण करने का निर्देश दिया। इस बैठक में उपसभापति एके मैखुरी, सचिव विधानसभा जगदीश चंद्र, मुख्य सचिव एन रविशंकर आदि उपस्थित रहे। उधर, राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल ने शनिवार शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में भी विचार-विमर्श किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति 24 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुलने के समय वहां मौजूद होंगे।
विज्ञापन


जीवंत रहा सत्र
मुख्यमंत्री और नेता सदन हरीश रावत ने शनिवार को विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन आभार भाषण में कहा कि सरकार ने एक दिन का समय संकल्पों के लिए बढ़ाया। प्रश्नकाल से सरकार को कई पाठ सीखने को मिले। बजट को भविष्यगामी और सभी हितों का ध्यान रखने वाला बताते हुए नेता सदन ने कहा कि विधानसभा का सत्र ऐतिहासिक और जीवंत रहा।
विज्ञापन

केदारनाथ के लिए दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पक्ष-विपक्ष को केदारयात्रा का भी आमंत्रण दिया। कहा कि चार धाम यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इससे पहले केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भी सदस्यों को केदारनाथ यात्रा का निमंत्रण दिया।

मेरे बुजुर्ग....मुख्यमंत्री, इंदिरा, दुर्गापाल
मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुताबिक मेरे बुजुर्ग, मेरे तीर्थ योजना में कुछ लोगों को निशुल्क यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। इस योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की तीर्थयात्रा का खर्च सरकार वहन करती है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक वे खुद तो इस योजना में हैं ही, साथ ही श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें