राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्टा मुखर्जी गुरुवार को हरिद्वार पहुंची। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कुछ सवाल पूछे।
गुरुवार को शर्मिष्टा मुखर्जी हरिद्वार पहुंची, जहां प्रेस क्लब में वह मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे कुछ सवाल पूछे।
शर्मिष्टा ने कहा कि जिसने संसद में उत्तराखंड में आए भूकंप का मजाक बनाया क्या वो माफी मांगेगे? केंद्र ने पहाड़ी प्रदेश की सभी फंडिंग क्यों बंद की हैं? नमामि गंगे योजना से गंगा कितनी साफ हुई और अभी तक किया परिणाम निकला है?
उत्तराखंड की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को क्यों गिराया गया? भाजपा चुनाव में उतरी है लेकिन सीएम कौन बनेगा ये भी बताना चाहिए? प्रदेश के बजट की कटौती क्यों की गई? जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार नहीं है उनके साथ सौतेलापन क्यों किया जा रहा है?