फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वन पंचायतों के महाधिवेशन की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी करेंगे शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। छावनी बाजार से तीन किलोमीटर दूर स्थित डांडा के पर्यटक स्थल चिरमिरी टॉप पर आयोजित होने वाले वन पंचायतों के महाधिवेशन की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। महाधिवेशन में जिलाधिकारी मौजूद रहकर वन पंचायतों को पहली बार बजट जारी करेंगे। इसके अलावा यहां आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर में आम जनमानस की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

वन पंचायतों के महाधिवेशन में दो सौ से अधिक प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। वन पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए जिला अधिकारी ने पहल करते हुए पहली बार 15-15 हजार का बजट जारी करने की तैयारी की है। जिसकी घोषणा महाधिवेशन के दौरान की जाएगी। इसके साथ ही आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य जांच से लेकर प्रत्येक विभाग की शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर समाधान किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रवासियों को सरकार की ओर से संचालित की जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई को भी शिविर में पूरा कराया जाएगा। उधर, जिलाधिकारी हनोल स्थित महासू देवता धाम में रात लगाने के दौरान यहां के पुरोहितों व ग्रामीणाें के साथ मास्टर प्लान को लेकर चर्चा करेंगे। नायब तहसीलदार मोहनर लाल अंजुवाल ने बताया कि शिविर की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें