फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विवि का होगा शिलान्यास, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए फिर खुलेगा आवेदन

Tue, 08 Apr 2025 02:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विवि का शिलान्यास किए जाने की तैयारी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में बैठक की।
विज्ञापन
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा सकता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन एक बार फिर से खुलने जा रहा है।

इन दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो गई थी, लेकिन सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने आवेदन कुछ और दिन खोलने के लिए निर्देश जारी किए। कहा कि दोनों योजनाओं में पात्र बच्चों का चयन हर हाल में 30 अप्रैल तक हो जाना चाहिए, जिससे कि एक मई से उन्हें प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजनी शुरू की जा सके।

राष्ट्रीय खेल दिवस तक सभी तैयारियां पूरी करने निर्देश

विज्ञापन

खेल मंत्री बताया कि प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के भूमि हस्तांतरण आदि मामलों में जो बाधा आई थी, उसे दूर कर लिया गया है। इससे संबंधित संशोधन केंद्र सरकार के वन विभाग को भेजे गए हैं। विभागीय अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस तक सभी तैयारियां पूरी कर विश्वविद्यालय का शिलान्यास कराने का लक्ष्य दिया है।

इसके अलावा बैठक में चंपावत में प्रस्तावित गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रगति और अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य समेत अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी जिलों के जिला खेल अधिकारी बैठक में ऑनलाइन जुड़े थे।
विज्ञापन


Kedarnath Heli Service:  फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर थाने में टीम गठित, बुकिंग करते समय रखें ये सावधानी

पदक विजेताओं को जल्द मिलेगा नकद इनाम

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों को नकद इनाम राशि देने के लिए मंगलवार को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होने की संभावना है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों से कहा कि इन खिलाड़ियों से जल्द आवेदन मंगवाकर नकद इनाम की धनराशि का वितरण किया जाए।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें