उप जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए अलग पंजीकरण काउंटर खोलने की तैयारी के बावजूद अब तक व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। अस्पताल में पहले पैथोलॉजी लैब भवन में एएनसी काउंटर के पास महिलाओं के लिए अलग पंजीकरण काउंटर खोलने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बाद में काउंटर नहीं खोला जा सका।
वर्तमान में अस्पताल में मरीजों के पंजीकरण के लिए केवल एक ही काउंटर संचालित हो रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 500 से 600 मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में महिला और पुरुष मरीजों को एक ही काउंटर से पंजीकरण कराना पड़ता है। हालांकि, महिलाओं और पुरुषों के लिए कतार अलग-अलग लगाई जाती है। इससे महिलाओं को भी पंजीकरण के लिए पुरुष मरीजों के साथ एक ही काउंटर पर निर्भर रहना पड़ता है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए अलग पंजीकरण काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। संवाद