ऊर्जा निगम ने देहरादून में ‘प्रीपेड मीटर’ लगाने शुरू कर दिए हैं। तीन खंड कार्यालयों (केंद्रीय, उत्तर और दक्षिण) में प्रयोग के तौर पर यह सुविधा दी जा रही है।
अब तक दस एकल चरण (सिंगल फेज) मीटर और एक तीन चरण मीटर लगाया जा चुका है। संबंधित उपभोक्ता अब मोबाइल फोन की तरह ‘रिचार्ज कूपन’ के जरिये मीटरों से बिजली ले सकते हैं। फिलहाल, अस्थायी संयोजनों पर यह सुविधा दी जा रही है।
इनके सफल रहने पर राजधानी के सभी उपखंड कार्यालयों में यह व्यवस्था लागू करने की योजना है। खास बात यह है कि सामान्य अस्थायी संयोजन के मुकाबले यह मीटर पचास फीसदी सस्ता है।
कहां कितने लगे मीटर
उपखंड कार्यालय- मीटर
आराघर- चार
बसंत विहार- दो
राजपुर- एक
निरंजनपुर- एक
टर्नर रोड- दो
पटेलनगर- एक
(पटेलनगर में लगा मीटर तीन चरण वाला है)