फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रेमनगर में जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर पुलिस ने जानलेवा हमले के एक और आरोपी आर्यन निवासी ग्राम भूरा, थाना कैराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामले में एक अन्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मामला 23 मई का है। कुमार निशांत निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि समीर त्यागी, एकलव्य और प्रियांशु राणा ने उनके भाई पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और गाली-गलौज की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने नामजद आरोपी प्रियांशु राणा को 28 मई को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मा.सि.रि.
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें