गोवा पुलिस ने भी उनकी घेराबंदी में दून पुलिस का पूरा साथ दिया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। गोवा पुलिस की मदद से दून पुलिस को दोनों लुटेरों की ताजा फोटो उपलब्ध हुई है। दोनों ने गोवा बीच पर एक दूसरे से गले लगकर फोटोग्राफी कराई है।
पुलिस ने सोमवार को उनकी एक फोटोग्राफ मीडिया को जारी की है। बता दे कि पुलिस ने दो दिन पहले करन शिवपुरी से विकासनगर और पटेलनगर में लूटी गई चेन खरीदने के आरोप में रायपुर के सराफ सूर्यप्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।