इटावा में श्रम विभाग के एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एक युवक से रुपये लेता दिख रहे है। चर्चा है कि दुकान में बाल श्रम पर सख्ती न करने के लिए कर्मचारी रुपये ले रहा है। कर्मचारी का कहना है कि दुकानदार को रुपये उधार दिए थे, वापस लिए हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिला श्रम विभाग के एक कर्मचारी के साथ एक युवक कुर्सी पर बैठा है। वीडियो रेलवे स्टेशन के करीब एक धर्मशाला में बनाया गया है। इसमें कर्मचारी युवक के साथ दुकान पर किसी काम के संबंध में बातचीत कर रहा है।