फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: स्वतंत्रता दिवस पर इलाज के लिए भटकी गर्भवती, मौत

Wed, 17 Aug 2016 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के दिन गर्भवती महिला के परिजन उत्तरकाशी से देहरादून तक भटके। दून के कई अस्पतालों के चक्कर लगाए, लेकिन गर्भवती को इलाज नसीब नहीं हो सका। बाद में दून महिला अस्पताल में इलाज शुरू भी हुआ तो तब तक इतनी देर हो चुकी थी कि उसकी मौत हो गई। महिला के पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


उत्तरकाशी के नौगांव निवासी पुष्पा को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां डॉक्टर न होने के चलते उसे दून के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस से उसे दून लेकर पहुंचे।

दून महिला अस्पताल में नहीं किया भर्ती, बाहर जाने को कहा

देर शाम करीब सात बजे उसे दून महिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां एक ही डॉक्टर ड्यूटी पर थी। महिला के पति भारत भूषण ने बताया कि डॉक्टर के ऑपरेशन में होने के बात कहकर स्टाफ ने बिना भर्ती किए ही महिला को महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया।

वे पुष्पा को तुरंत महंत इंदिरेश अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इमरजेंसी में केवल हड्डी रोग विशेषज्ञ ही थे और स्टाफ ने बेड फुल होने की बात भी कही। महिला के परिजनों ने आधा घंटा इंतजार किया लेकिन दूसरे डॉक्टर नहीं आए।

आरोप है कि वहां भी स्टाफ ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद वे तकरीबन आठ बजे वापस महिला को लेकर दून महिला अस्पताल पहुंचे। डॉ शिखा जंगपांगी ने महिला की जांच की। लेकिन तब तक महिला में ऑक्सीजन की इतनी कमी हो चुकी थी कि जांच के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

doctor
डॉ जंगपांगी का कहना है कि महिला में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उसका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। जिसके चलते वह सांस नहीं ले पाई और उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। 

डॉक्टर की ड्यूटी ओटी में थी इसलिए मरीज को नहीं देख पाई। दोबारा मरीज के आने पर जांच की जा रही थी लेकिन जांच के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
-डॉ प्रदीप भारती गुप्ता, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज

पोस्टमार्टम में मौत की वजह शरीर में ऑक्सीजन की बताई गई है। लेबर पेन में अधिक देर तक बिना ऑक्सीजन के रहने से महिला का ब्लड प्रेशर लो हो गया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
-डॉ वाईएस थपलियाल, सीएमओ देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें