गांव में 24 परिवार निवास करते हैं। बताया कि कई बार सड़क न होने की वजह से अस्पताल ले जाने तक लोगों की जान पर बनी रहती है। बुरायला गांव दुनवा खत अंतर्गत आता है। इस खत में जगथान, बुरायला, मताड़, सावड़ा, भंगार, खिराड़, डाडुवा और कितरोली गांव आते हैं लेकिन, वर्तमान इन गांवों में से किसी भी गांव तक पहुंचने के लिए सड़क सुविधा नहीं है। सभी को सड़क तक पहुंचने के लिए 14 किमी की लंबी दूरी नापनी पड़ती है।
सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निविदा आमंत्रित कर सड़क निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। - बीसी पंत अधिशासी अभियंता लोनिवि (पीएमजीएसवाई)