फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल, यूपी और झारखंड के बाद अब उत्तराखंड में सड़क पर पढ़ी गई हनुमान चालीसा, तस्वीरें...

Wed, 24 Jul 2019 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बंगाल, यूपी और झारखंड के बाद अब उत्तराखंड की राजधानी में भी सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिससे यहां जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सड़क से हटने को लेकर पुलिसकर्मियों और संगठन के सदस्यों के तीखी बीच नोक-झोंक भी हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून की चकराता रोड पर हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों द्वारा सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करने से जाम लग गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वाधवा के नेतृत्व में मंगलवार शाम करीब छह बजे संगठन के सदस्य चकराता रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर एकत्र हुए और सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर कुछ ही देर में पहुंची पुलिस उन्हें समझाकर सड़क से हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ ही जय श्री राम के नारे भी लगाए।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जीतू रंधावा, गणेश उनियाल, भावना शर्मा, रजीत ठाकुर, जितेंद्र राजपूत, राजीव आदि मौजूद रहे। संगठन के कुछ सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की पुलिस को पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती - फोटो : ANI
उधर, इस संबंध में एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि, जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी सदस्यों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें