फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः एंबुलेंस नहीं आई तो गर्भवती को कूड़ा गाड़ी पर रख कर ले गए अस्पताल

Mon, 11 Sep 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने 108 को फोन किया
विज्ञापन
फोन करने के बाद भी 108 वाहन के नहीं आने पर एक गर्भवती महिला को नगर पालिका के कूड़ा वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


यह शर्मनाक मामला उत्तराखंड के गोपेश्चर में सामने आया है। जहां एंबुलेंस न पहुंचने पर गर्भवती को कूड़ा गाड़ी में रख कर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

शनिवार शाम आठ बजे संगीता देवी निवासी हल्दापानी मोहल्ला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने 108 को फोन किया। एक घंटे बाद भी जब 108 वाहन नहीं पहुंचा तो परिजन संगीता को लेकर गोपेश्वर-चमोली सड़क पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा वाहन से ही जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया

पर चालक ने दिया कुछ और ही बयान
यहां नगर पालिका के कूड़ा वाहन के साथ आ रहे पालिका के कर्मचारी प्रदीप तिवारी ने जब महिला को प्रसव वेदना में देखा तो तत्काल उसे कूड़ा वाहन से ही जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

यहां महिला ने रात को दस बजे एक बेटे को जन्म दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विराज शाह ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं।

वहीं 108 वाहन सेवा के चालक सुंदर सिंह राणा का कहना है कि चमोली बाजार से 10 किमी चलने पर करीब आधा घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तक तक महिला को कूड़ा वाहन से अस्पताल ले जाया जा चुका था। वाहन समय से पहुंच चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें