फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी संग जा रही थी युवती, प्रेमी समझ युवकों ने दबोचा और कर दी क्रूरता की सारी हदें पार

Mon, 11 Sep 2017 08:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना - फोटो : social media
विज्ञापन
उधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज में एक युवती युवक के सा‌थ रेलवे ट्रैक पर जा रही थी। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे पांच युवक पहुंच गए। उसके बाद जो हुआ उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक से होकर क्षेत्र के गांव की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक वह पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ जा रही थी।

प्रेमी-प्रेमिका समझ पांच दरिंदों ने उन्हें वहीं दबोच लिया।

लड़के से मारपीट की और लड़की के साथ अश्लील हरकतें की

किसी के आने की आहट सुनकर आरोपी भाग निकले
इस दौरान पांच युवकों ने दोनों के साथ क्रूरता सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने लड़के से मारपीट की और लड़की के साथ अश्लील हरकतें की।

किसी के आने की आहट सुनकर आरोपी भाग निकले। इस घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पांच आरोपियों की तस्वीर साफ दिख रही है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना काफी पुरानी है। गांव की पंचायत में फैसले के बाद पीड़ि‍त ने पुलिस को सूचना नहीं दी। 
 

पहले से घात लगाए पांच युवकों ने घेर लिया

पिता ने बेटी को किसी काम से बुलाया था
बताया गया कि पीड़िता के पिता मजदूरी करने भाखड़ा नदी के पास गए थे। जहां उन्होंने बेटी को किसी काम से बुलाया था।

दोपहर में वह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ रेलवे ट्रैक से होकर भाखड़ा नदी की तरफ जा रही थी।

जैसे ही दोनों भाखड़ा ब्रिज के पास पहुंचे। वहां पहले से घात लगाए पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया।
 
विज्ञापन

पंचायत ने पिता से कहा कि केस करने में हैं बहुत झमेले

पुलिस को घटना की जानकारी नहीं
वायरल वीडियो में युवकों का समूह किशोरी से छेड़छाड़ कर फब्तियां कस रहा था, जबकि कुछ युवक युवक का गिरेबां पकड़कर गाली-गलौज, मारपीट व धकिया रहे हैं।

तकरीबन दो मिनट के वीडियो में दोनों नाबालिग खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बाद में कुछ लोगों को ट्रैक पर आता देख युवक मौके से भाग खड़े हुए। 

पीड़ि‍ता की बड़ी बहन ने बताया कि गांव की पंचायत ने पिता से कहा कि केस करने में बहुत झमेले हैं। लिहाजा चुप रहने में भलाई है। चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ि‍त पक्ष तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें