फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 24 जून तक कई पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के आसार, मैदान में चल सकती है तेज हवा

Wed, 17 Jun 2020 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • गढ़वाल में हल्की बारिश की संभावना, मैदान में चल सकती है तेज हवा 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कई इलाकों में 24 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में आज से ही भारी बारिश का अनुमान है। हालांकि ये बारिश ज्यादातर कुमाऊं के हिस्सों में ही होगी। गढ़वाल के कई क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले हफ्ते से प्री मानसून शावर हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार से ज्यादातर क्षेत्रों में तेज और भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

21 जून के आसपास पहुंचता है मानसून

वहीं, ज्यादातर मैदानी इलाकों में तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून तय समय पर आने की संभावना है। सिस्टम धीमा या तेज होने पर एक दिन का अंतर आ सकता है।

उत्तराखंड में सामान्य तौर पर मानसून 21 जून के आसपास पहुंचता है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून समेत आसपास के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें