फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर नहीं माने पीआरडी जवान, धरना जारी

विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क के समक्ष धरना देते पीआरडी के जवान। अमर उजाला
विज्ञापन
साल भर नौकरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे पीआरडी जवान मुख्यमंत्री के निजी सचिव के आश्वासन पर भी नहीं माने और उन्होंने अपना धरना बुधवार को भी जारी रखा। पीआरडी जवानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

गांधी पार्क के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे पीआरडी जवानों ने बुधवार को अपना आंदोलन उग्र करते हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का यमुना कालोनी स्थित आवास का घेराव करने का फैसला लिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की बात कह कर मंत्री का आवास घेराव करने से रोक दिया। सीओ नरेंद्र पंत के नेतृत्व में पीआरडी जवानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सीएम के निजी सचिव से मुलाकात की। सीएम के निजी सचिव ने पीआरडी जवानों को आश्वासन देते हुए कहा कि पीआरडी जवानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। लेकिन पीआरडी जवानों आश्वासन पर नहीं माने और उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया। पीआरडी जवानों ने कहा कि बीते लंबे समय से वह ठंड के मौसम में आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है। जिससे गुस्साए पीआरडी जवानों ने उग्र आंदोलन करने का फैसला लिया है। इस दौरान किशन रावत, हरीश पंवार, गोपाल सिंह तोमर, सरिता राय और सावित्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें