फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण कोश्यारी कोतवाल डोईवाला और राठौर एसओ कालसी बने

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने चार इंस्पेक्टरों और दो दरोगाओं का ट्रांसफर किया है। इनमें तीन थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। इस आदेश के बाद इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी कोतवाल डोईवाला बनाया गया है। अशोक राठौर को एसओ कालसी बनाया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रवीण कोश्यारी हरिद्वार से देहरादून ट्रांसफर होकर आए थे। अब करीब दो महीने बाद उन्हें डोईवाला कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उन्हेें एसआईएस प्रभारी बनाया गया था। डोईवला से इंस्पेक्टर राजेश रावत को एसआईएस शाखा का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। करीब दो सालों से आईटीडीए यातायात कंट्रोल रूम में सेवाएं दे रहे अशोक राठौर को कालसी थाने का चार्ज दिया गया है। कालसी से ऋतुराज सिंह को उनकी जगह आईटीडीए यातायात कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही नेहरू कॉलोनी से सतबीर सिंह को हटाकर उन्हें साइबर सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर पिछले दिनों हरिद्वार से आए इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान को प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें