फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वीबी रामजी योजना में नियमों की अनदेखी पर भड़के प्रधान, बीडीओ को सौंपीं मोहरें

Tue, 03 Nov 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रधानों ने विरोध स्वरूप अपनी मोहरें बीडीओ को सौंपी, समाधान न होने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन

कालसी। ग्राम पंचायतों में वीबी रामजी योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में नियमों की अनदेखी किए जाने के विरोध में विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार शाम ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधानों ने विरोध स्वरूप अपनी-अपनी मोहरें खंड विकास अधिकारी को सौंप दीं और समस्या का समाधान न होने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
ग्राम प्रधान संगठन के सचिव सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि योजना के तहत ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों में ग्राम पंचायत के उत्तरदायित्व संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। नियमानुसार विकास कार्य कराने से पहले संबंधित ग्राम पंचायत की अनुमति लेना अनिवार्य है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे ग्राम पंचायतों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी जगत सिंह ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद प्रधानों ने अपनी मोहरें वापस ले लीं। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र सार्थक कार्रवाई नहीं होने पर प्रधान संगठन कड़ा निर्णय लेने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष चरण सिंह चौहान, सचिव सुरेंद्र सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह, ममता जोशी, सुमन चौहान, अजब सिंह, विनीता शर्मा, रमेश चौहान और सुंदर बिष्ट सहित कई प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें