फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाबा रामदेव की फर्म में जड़ी बूटी कृषकों के हित गिरवी'

Mon, 11 Sep 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रदीप टम्टा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने जड़ी-बूटियों के दाम तय करने के लिए बाबा रामदेव की फर्म के साथ प्रदेश सरकार द्वारा किए गए एमओयू को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार को स्वतंत्र आयोग बनाना चाहिए, ताकि किसानों के साथ न्याय हो सके। 
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बातचीत में टम्टा ने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्य में जड़ी-बूटी उत्पादन करने वाले काश्तकारों के हित बाबा रामदेव की फर्म के पास गिरवी रख दिए हैं। भाजपा सरकार ने रामदेव को लाभ पहुंचाने के लिए यह एमओयू किया गया है, जबकि मूल्य निर्धारण सरकार को करना चाहिए। 

राज्यसभा सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता के हितों के खिलाफ काम कर रही है। सस्ते गल्ले की दुकानों से चीनी का कोटा बंद कर दिया गया है और अब एपीएल परिवारों को सस्ता राशन नहीं दिया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राज्य की स्थायी राजधानी देहादून बनाने की साजिश कर रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाबा रामदेव - फोटो : ANI
राज्यसभा सांसद ने कहा कि एक ओर सरकार ने हिमालय दिवस घोषित किया है, दूसरी तरफ हिमालय को उजाड़ने का काम कर ही है। पंचेश्वर बांध की मुखालफत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम हिमालय के साथ धोखा है। कांग्रेस डूब क्षेत्र के गांवों में जनजागरण कर रही है। बांध के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।  

सीमावर्ती गांवों को पालिका में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों के चल रहे आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में राज्यसभा सासंद प्रदीप टम्टा ने कहा कि इस मुद्दे पर वह जनता के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें