फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीनों में फर्जीवाड़ा कर ठगने वाला जालसाज प्रदीप सकलानी साथी समेत दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर पहाड़ के लोगों और फौजियों से धोखाधड़ी करने वाले जालसाज प्रदीप सकलानी और उसके साथी अजय सजवाण को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के खिलाफ पिछले साल अक्तूबर में 30 लाख रुपये ठगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सकलानी के खिलाफ पहले से 27 प्राथमिकियां दर्ज हैं।
विज्ञापन




एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पिछले साल 15 अक्तूबर को सहस्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह ने रायपुर पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह एक जमीन खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने टिहरी गढ़वाल के सत्यों सकलाना निवासी प्रदीप सकलानी और राजेंद्र नगर निवासी अभय कुमार से संपर्क किया था। इनके साथ मालदेवता निवासी अजय सजवाण भी था। इन्होंने मालदेवता क्षेत्र में एक जमीन को अपना बताते हुए सौदा किया जिसकी एवज में उनसे 30 लाख रुपये लिए गए। जांच की गई तो पता चला कि इस जमीन के साथ इन तीनों का ही कोई ताल्लुक नहीं है। इस पर जब उन्होंने अपनी धनराशि वापस मांगी तो उन्हें चेक दिए गए।



ये चेक भी बाउंस हो गए। पुलिस ने पूरे माले की जांच शुरू की तो आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे। इस पर प्रदीप सकलानी का आपराधिक इतिहास पता किया गया तो 27 प्राथमिकियां पहले से ही उस पर दर्ज थीं। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई और शुक्रवार को प्रदीप सकलानी और अजय सजवाण को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में कि वह देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर किराये पर रह रहा था तथा पुलिस से बचने के लिये हर दो महीने में अपना ठिकाना बदल देता था।
विज्ञापन






Iऐसे बनाता है शिकार
I



पहाड़ के भोले-भाले लोगों विशेषकर फौजियों या अन्य राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड मूल के व्यक्तियों को स्वयं के भी पहाड़ी मूल का होने और उन्हें देहरादून में सस्ते दामों में जमीन दिलवाने का प्रलोभन देता है। उन्हें किसी अन्य की भूमि को दिखाते हुए उसे अपनी या अपने किसी परिचित की बताकर उसे बेचने की एवज में उनसे मोटी धनराशी लेकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी में तीन प्राथमिकियां दर्ज हैं जो कि तीन करोड़ रुपये की ठगी से संबंधित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें