चौथे जीएस थापा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें सीटी यंग टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। 24 मई को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला सीटी यंग और 2-बिहार के मध्य खेला जाएगा।
गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में चल रहे टूर्नामेंट में सीटी यंग और दून चैलेंजर टीम के सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें सीटी यंग की टीम ने 2-1 से मैच अपने नाम किया। जबकि 2-बिहार की टीम पहला सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। टूर्नामेंट का समापन रविवार को खिताबी मुकाबले के साथ होगा।