फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मार्च से शुरू होंगे टर्म-2 परीक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के टर्म-2 प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। सीबीएसई ने स्कूलों को दो मार्च से प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित करने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों को प्रैक्टिकल की तैयारी करते समय टर्म 1 और टर्म 2 के विभाजन को ध्यान में रखना होगा। साथ ही स्कूलों से तीन मार्च से ही प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट के अंक एक साथ अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि स्कूल छात्रों के परीक्षा नंबरों को ध्यानपूर्वक सही-सही अपलोड करें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। स्कूल को भीड़भाड़ से बचने के लिए छात्रों को ग्रुप में बांट कर प्रैक्टिकल एग्जाम कराने का सुझाव दिया है। जिससे छात्रों को परीक्षा के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही स्कूलों को ऐप-लिंक पर प्रैक्टिकल एग्जाम के फोटो भी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें