बिजली कटौती की मार से प्रदेश की आम जनता के साथ औद्योगिक इकाइयां भी जूझ रही हैं। घंटों कटौती से उद्योगों में उत्पादन पर असर पड़ रहा है। डेढ़ से ढाई घंटे तक कटौती से उद्योगों में भारी नुकसान हो रहा है।
उत्तराखंड जलविद्युत निगम के कालागढ़ पावर हाउस से शुक्रवार को भी उत्पादन नहीं मिला। मनेरी भाली-प्रथम से तीस मेगावाट, मनेरी भाली-द्वितीय से 271 मेगावाट और छिबरो से सिर्फ 120 मेगावाट विद्युत उत्पादन मिल पाया।
दूसरी ओर, केंद्रीय पूल से भी एक करोड़ साठ लाख यूनिट के बजाय एक करोड़ 40 लाख यूनिट ही बिजली मिली।
राज्य के जलविद्युत गृहों से एक करोड़ 74 लाख यूनिट उत्पादन हुआ।
राज्य के विद्युत गृहों, केंद्रीय सेक्टर और अन्य स्रोतों से कुल दो करोड़ 94 लाख 10 हजार यूनिट बिजली मिली। जबकि शुक्रवार को राज्य की विद्युत मांग तीन करोड़ 36 लाख यूनिट रही।