फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी राजधानी, 40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, जनता बेहाल

Tue, 03 Jan 2017 03:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में करीब 40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब आठ हजार लोग परेशान हैं। अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आपूर्ति ठप है। ठंड में एसी और हीटर समेत अन्य उपकरण नहीं चलने से दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


वहीं, कुछ क्षेत्रों में शटडाउन की वजह से लोगों को काफी समस्या झेलनी पड़ी। लोगों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करने का निर्णय लिया है।

रविवार सुबह से सोमवार रात तक डिफेंस कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रही। स्थानीय निवासी मेजर जनरल केडी सिंह, डॉ. विमलकांत नौटियाल, कर्नल सुंदर लाल पैन्यूली, कर्नल एएस पंवार, आनरेरी कैप्टन बीपी लखेड़ा, कैप्टन डीएस रावत, सूबेदार एसएस रावत ने बताया कि बिजली नहीं होने से कॉलोनी के चार ट्यूबवेल भी संचालित नहीं हो पाए। अधिकारियों को इसकी सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


वहीं, कुछ इलाकों में शटडाउन की वजह से बिजली आपूर्ति ठप रही। उक्रांद नेता सुभाष पुरोहित व सामाजिक कार्यकर्ता दीर्घपाल सिंह नेगी ने कहा कि तीन दिनों से हरिपुर नवादा, गोरखपुर, माजरी माफी, जोगीवाला क्षेत्र में रोजाना सुबह से लेकर शाम तक शटडाउन के कारण बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ट्रांसफार्मर खराब होने से डिफेंस कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। दिन में शटडाउन किया जाता रहा, लिहाजा लोगों को दोहरी दिक्कत आ गई। ट्रांसफार्मर के कारण गुल हुई बिजली वाली बात विभाग के संज्ञान में है। उसको दिखवाया जा रहा है। साथ ही बीते दिन बारिश के साथ तेज हवा चलने से लाइनों के टूटने के कारण भी आपूर्ति प्रभावित हुई। मैं मामले को खुद मॉनिटर कर रहा हूं। कोशिश है कि जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाए। 
विज्ञापन

-संजय कुमार टम्टा, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें