फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीला विद्युत गृह में साढ़े चार घंटे उत्पादन ठप

Thu, 30 Jun 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा नदी में सिल्ट बढ़ने से बुधवार को चीला विद्युत गृह में करीब साढ़े चार घंटे विद्युत उत्पादन ठप रहा। इससे प्रदेश में बिजली संकट खड़ा हो गया। मांग और उपलब्धता में अंतर आने से पावर कारपोरेशन को प्रदेश में कई जगह घंटों बिजली कटौती करनी पड़ी। भीषण गर्मी और उमस में लाइट नहीं होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


पहाड़ों में हो रही तेज बारिश की वजह से नदियों में सिल्ट बढ़ने लगी है। बुधवार को उत्तराखंड जल विद्युत निगम के 144 मेगावाट के चीला जल विद्युत गृह में अत्यधिक मात्रा में सिल्ट और कूड़ा-करकट आने के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर करीब ढाई बजे तक विद्युत उत्पादन बंद रहा। इस दौरान जल विद्युत गृह से पावर कारपोरेशन को बिजली नहीं मिल पाई।

लिहाजा कोटद्वार की इंडस्ट्री में सुबह 10 बजे से पांच घंटे, नान कंटीनियस इंडस्ट्री ज्वालापुर व कोटद्वार में करीब साढ़े पांच घंटे, नान कंटीनियस इंडस्ट्री ऋषिकेश में चार घंटे, नान कंटीनियस इंडस्ट्री लाल तप्पड़ व सिडकुल, हरिद्वार में साढ़े तीन घंटे, नान कंटीनियस इंडस्ट्री मंगलौर में आधा घंटे की बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन


आज के लिए खरीदी छह लाख यूनिट बिजली
राज्य के जल विद्युत गृहों से बुधवार को पावर कारपारेशन को 19.09 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन मिला। राज्य के विद्युत गृहों, केंद्रीय सेक्टर और खुले बाजार से कुल उपलब्धता 42.71 मिलियन यूनिट रही।

जबकि राज्य की कुल विद्युत मांग 42.80 मिलियन यूनिट रही। कारपोरेशन के डायरेक्टर (एचआर) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि प्रदेश में विद्युत कटौती कम करने के उद्देश्य से इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से बृहस्पतिवार के लिए छह लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली की खरीद कर ली गई है।
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें