पौड़ी-नैनीताल से होगी शुरुआत
इस नई पहल के पहले चरण की शुरुआत पौड़ी और नैनीताल के शैक्षणिक संस्थानों से की जाएगी। इन दोनों स्थानों पर जेन-जी फ्रैंडली डाकघर चलाए जाएंगे। दूसरे चरण में देहरादून और उसके बाद अन्य स्थानों पर भी जेन-जी डाकघर खोले जाएंगे।
ये भी पढे़ं...Srinagar: गुलदार के भय से शादी समारोह के रंग भी हुए फीके, रात तक नहीं रुक रहे लोग, बस औपचारिकता कर लौट रहे
जेन-जी डाकघर एक नया कॉन्सेप्ट है। हालांकि इसकी शुरुआत दिल्ली में हो चुकी है। यह पोस्ट ऑफिस कॉलेज में खोले जाएंगे जहां ज्यादा युवा होते हैं। जिससे हम युवाओं को डाकघर से जोड़ सकें। हम डाकघर को जेन-जी तक लेकर जाएंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। - अनुसुया प्रसाद चमोला, निदेशक, मुख्य डाकघर