फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मनीऑर्डर बुक होंगे, न जमा होंगे फॉर्म

Wed, 12 Feb 2014 12:51 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग में न दो दिन चिट्ठियां बंटेंगी, न मनीआर्डर बुक होंगे और न ही फार्म जमा होंगे। बैंकों के बाद अब 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डाक कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बुधवार से जा रहे हड़ताल पर
डाक विभाग के कर्मी बुधवार से दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर उन्होंने यह कदम उठाया है।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

एमटीएस के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार के अनुसार पहले भी कई बार मांगों को लेकर आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा।

यह हैं मुख्य मांगें---
अनुकंपा आधारित नियुक्ति पर सरकार की तरफ से लगाए प्रतिबंध को समाप्त किया जाएसभी खाली पदों को भरा जाए, जरूरत के आधार पर पदों का सृजन किया जाएसरकारी कामों में आउट सोर्सिंग, ठेकेदारी, प्राइवेटाइजेशन को समाप्त किया जाएदक्षता आधारित वेतन और उत्पादन आधारित बोनस की सीमा बढ़ाई जाएओवर टाइम अलाउंस, नाइट् ड्यूटी अलाउंस, कपड़े की दरें संशोधित की जाएंसभी कर्मचारियों को पांच प्रमोशन आवश्यक रूप से दिए जाएं, पेंशन सुनिश्चित हो
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें