फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश, ठिठुरन बढ़ी

Wed, 12 Feb 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में मंगलवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं ने कंपकंपी छुटा दी। मुक्तेश्वर में 1.2 मिलीमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन


पढ़ें, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले की जांच में 'घोटाला'

दून में शाम को ठंडी हवाएं चलीं, जिससे लोगों की कंपकंपी छूटती रही। बुधवार शाम फिर दून में आंशिक के साथ ही गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है।

आसमान साफ रहने की उम्मीद
प्रदेश में अन्य स्थानों पर मौसम सूखा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इससे पहले मंगलवार को राजधानी में सुबह के वक्त अच्छी धूप खिली लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। इसके साथ ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं।

बुधवार को भी ऐसा ही होगा मौसम
अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया, हालांकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आस-पास कायम रहा।

पढ़ें, बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 46 दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो बुधवार को भी तापमान के स्तर में कोई बड़ा बदलाव संभावित नहीं है।
विज्ञापन


मसूरी में गिरे ओले
पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार सुबह चटख धूप खिली और दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद लगभग चार बजे बूंदाबांदी के साथ ही जमकर ओले गिरे।

पढ़ें, हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की फुहारें गिरी। मगर जमीन पर टिक नहीं सकी। जिससे तापमान नीचे गिर गया। वही धनोल्टी और नागटिब्बा में बर्फवारी की सूचना मिली है।

बारिश ने बढ़ाई ठंड
मालरोड और बाजारों में रिमझिम बारिश और ओले गिरने से पारा काफी नीचे पहुंच गया। स्कूल की छुट्टी के वक्त ही मौसम ने करवट बदली। जिससे स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें, फरार हुआ प्रेमी युगल, और पिट गए ये

हाड़ कंपा देने वाली ठंड जाने का नाम नही ले रही है। नगर में पिछले एक सप्ताह से ठंड का कड़ा पहरा लगा हुआ है। हालांकि मंगलवार सुबह धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस थी। मौसम के बदलते मिजाज से स्थानीय लोग आजिज आ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें