फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM ने नहीं किया शक्तिमान की मूर्ति का अनावरण, कहा अगली सरकार करेगी फैसला

Tue, 12 Jul 2016 08:45 AM IST
टीम डिजिटज/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को विधानसभा कूच के दौरान घायल होने के बाद मरे पुलिस के घोड़े की प्रतिमा का अनावरण करना था, लेकिन रावत ने प्रतिमा का लोकार्पण और शक्तिमान के नाम पर बनाए गए पार्क का उद्घाटन करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


हरीश रावत ने कहा कि वह शक्तिमान के मामले पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं। शक्तिमान की प्रतिमा और पार्क पर अगली सरकार फैसला लेगी। देहरादून में शक्तिमान की प्रतिमा पुलिस लाइन और विधानसभा के पास लगाई गई है।

सोमवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस लाइन स्थित शक्तिमान की प्रतिमा और पार्क का उद्घाटन करना था। इससे पहले पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, अभिसूचना की दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। जिसमें 327 दारोगा उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बन गए।
विज्ञापन


 दीक्षांत समारोह के बाद यह कार्यक्रम सुबह करीब 08.40 बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और परेड का निरीक्षण ‌किया। राज्य गृहमंत्री प्रीतम सिंह सहित पुलिस महानिदेशक एमए गणपति व अन्य पुलिस अधिकारी इस परेड में मौजूद रहे।

बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम हरीश रावत द्वारा पुरस्कार वितरण, ऑपरेशन स्माईल पत्रिका का विमोचन, पुलिस कार्य में जन सहभागिता संबंधी कार्ययोजनाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


दीक्षांत परेड कार्यक्रम की समय सारिणी
सुबह 8: 40 बजे दीक्षांत परेड का पंक्तिबद्ध होना
सुबह 8: 50 बजे पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड का आगमन एवं मान-प्रणाम
सुबह 8: 55 बजे गृहमंत्री प्रीतम सिंह का आगमन एवं मान-प्रणाम
सुबह 9: 00 बजे मुख्य अतिथि हरीश रावत का आगमन एवं मान-प्रणाम
सुबह 9: 02 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण
सुबह 9: 07 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट
सुबह 9: 22 बजे पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वागत संबोधन
सुबह 9: 25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण व अन्य कार्ययोजनाओं का शुभारंभ
सुबह 9: 40 बजे मुख्य अतिथि का संबोधन
सुबह 9: 55 बजे शपथ/परेड समापन

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें