फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभावों में पली आशा ने बढ़ाया पिता का मान

Thu, 29 May 2014 07:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला रोड में माली का काम करने वाले रामदेव की बेटी आशा पर मां की मौत के बाद छोटी उम्र में ही घर की जिम्मेदारी का बोझ लद गया।
विज्ञापन


इसके बावजूद आशा ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 75 फीसदी अंक लाकर पिता का मान बढ़ाया है। पिता रामदेव कहते हैं कि उनकी बेटी ने अच्छे नंबर लाकर सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

दो साल में छूट गया मां का आंचल
बंजारावाला निवासी आशा जब दो साल की थी, तभी सिर से मां का आंचल हट गया। पिता रामदेव बताते हैं कि छोटा भाई विजय तब तीन माह का था। मुझे मजदूरी के लिए बाहर जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे आशा ही छोटे भाई की देखभाल और घर का काम करने लगी।

संभाल रही घर की जिम्मेदारी
15 वर्ष की आशा के कंधों पर आज भी पूरे घर की जिम्मेदारी है। घर के साथ पढ़ाई पर भी उसका पूरा ध्यान रहा। घंटों तक रात में जागकर मेहनत से पढ़ाई के बाद सुबह से ही वह काम में जुट जाया करती थी।

बगैर कोचिंग के नाम रौशन
नतीजे आए तो बगैर कोचिंग आशा ने 75 फीसदी अंक हासिल किए। देहरा पब्लिक इंटर कालेज की छात्रा आशा बताती हैं कि उसे पढ़ने और पढ़ाने का शौक है।

आगे चलकर शिक्षिका बनना चाहती है। छोटे भाई विजय को भी खूब पढ़ाएगी ताकि वह भी एक दिन अपने पांव पर खड़ा हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें