फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में शुक्रवार से पॉलीथिन बैग प्रतिबंधित

Fri, 18 Jul 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में पॉलीथिन बैग शुक्रवार से पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएंगे।
विज्ञापन


पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
नगर निगम की ओर से व्यापारियों को दी गई मोहलत गुरुवार को खत्म हो गई। निगम अफसर कारोबार में पॉलीथिन इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों के खिलाफ शुक्रवार से कार्रवाई शुरू कर देंगे।

मुख्य नगर अधिकारी हरक सिंह रावत ने कहा कि शहर के व्यापारियों को पूर्व में सूचना दे दी गई थी कि 17 जुलाई से वह पॉलीथिन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय सीमा गुरुवार को पूरी हो गई है। अब पॉलीथिन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार से जो भी व्यापारी कारोबार के लिए पॉलीथिन इस्तेमाल करता मिलेगा, उसके खिलाफ चालान और जब्तीकरण की कार्रवाई होगी।

कागज या कपड़े के थैलों में दें सामान
एमएनए ने दुकानदार और दूसरे कारोबारियों से अपील की है कि कार्रवाई से बचने के लिए वे कागज या कपड़े के थैलों में ग्राहकों को सामान दें।

लोगों से भी अपील की कि वे खरीदारी को निकलें तो कपड़े के थैले घर से ले जाएं। नियत तिथि के बाद पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-manmeetr@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946711 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें