एसपीएम राजकीय अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज ने प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के बीच बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंन कहा कि बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में वे प्रदूषण के दुष्प्रभाव की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुर्जुगों और महिलाओं को एक्यूआई सामान्य होने तक घर पर रहने की सलाह दी है।
ऐसे बचें
- कुछ दिन सैर के लिए बाहर न निकलें।
- गुनगुना पानी पीएं।
- घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।
- नवजात और छोटे बच्चों घर पर रखें।
- सांस लेने में दिक्कत, खांसी, जुकाम, सीने में जलन आदि समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं