फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की सियासत: पोस्टल बैलेट मामले में मदन कौशिक ने कहा- कांग्रेस नेताओं में सेना के अपमान की होड़

Thu, 24 Feb 2022 03:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मदन कौशिक ने कहा कि जैसे-जैसे सभी विधानसभा बूथों से जमीनी हकीकत सामने आ रही है वैसे-वैसे भाजपा की सत्ता में वापसी तय हो गई है।
विज्ञापन
मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोस्टल बैलेट को लेकर छिड़ी सियासी रार के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में सेना और संवैधानिक संस्थाओं के अपमान की होड़ लगी है। पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट के साथ जारी वीडियो इसी परंपरा का हिस्सा है। कौशिक ने आरोप लगाया की राजनीतिक विद्वेष के चलते फर्जी वीडियो वायरल किया गया।

 

गोपनीय प्रक्रिया का वीडियो वायरल करना गलत

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बिना किसी पुख्ता प्रमाण और जांच के इतने वरिष्ठ नेता का सैनिकों के मतदान को लेकर चुनाव की गोपनीय प्रक्रिया का वीडियो वायरल करना भारतीय सेना का अपमान है। यह साबित करता है कि कल तक दिवंगत जनरल बिपिन रावत के कट आउट लगाकर प्रचार करना, कांग्रेस पार्टी का वीर जवानों के प्रति सम्मान का ढकोसला मात्र था।

ये भी पढ़ें...Election 2022: भाजपा या कांग्रेस नहीं, उत्तराखंड की सियासत में निर्दलियों की खूब चर्चा, क्या बनेंगे किंग मेकर

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे सभी विधानसभा बूथों से जमीनी हकीकत सामने आ रही है वैसे-वैसे भाजपा की सत्ता में वापसी तय हो गई है। अब चूंकि कांग्रेस को भी इसका बखूबी अंदाजा हो गया है। इसलिए वह हमेशा की तरह ईवीएम में छेड़छाड़ व डाकपत्रों में धांधली को लेकर बगैर सिर पैर के आरोप लगाकर अभी से हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने की तैयारी कर रही है।

भितरघात के आरोपों पर ये बोले कौशिक
भाजपा में चुनाव के दौरान पार्टी विधायकों की भितरघात की शिकायतों पर कौशिक ने कहा कि यह मामला संगठन के संज्ञान में है। आरोप लगाने वाले लिखित में देंगे तो पार्टी उचित कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


हमारी पूर्ण बहुमत सरकार आ रही है
कौशिक ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है। इसलिए पार्टी को किसी की भी जरूरत नहीं है। उनसे पूछा गया था कि सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में सरकार बनाने की जिम्मेदारी केंद्रीय नेता कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी है, कौशिक ने इसे निराधार बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें