मलिन बस्तियों को नियमित किया जाए
मलिन बस्तियों को नियमित कराने के लिए सामूहिक लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा गया कि सर छुपाने के लिये एक अदद छत का अधिकार सभी का है। न्यू कैंट रोड में धारा 144 हटाई जाएबैठक में न्यू कैंट रोड में धारा 144 हटाए जाने की मांग की गई। कहा गया कि राज्य सरकार ने विपक्षी दलों के प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री आवास हो या राजभवन किसी भी विपक्षी दल को कूच या घेराव करने की अनुमति नहीं है। इस प्रतिबंध को लोकतंत्र एवं अभिव्यक्ति की आजादी का खुला उल्लंघन बताया गया।
ये भी पढ़ें...Agniveer Recruitment : अगस्त-सितंबर में शुरू होगी अग्निवीरों की भर्ती, पढ़िए किस जिले के लिए तय की गई कौनसी तारीख
इन मुद्दों पर भी हुआ मंथन
बैठक में राज्य की आर्थिक स्थिति, सामाजिक ताने-बाने और आंतरिक सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर में इस बात को माना कि आज देश एवं प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगी है। बुलडोजर का डर दिखाकर गरीब जनता को डराया व धमकाया जा रहा है। अग्निपथ योजना को प्रदेश एवं देश के लिए आत्मघाती बताया गया। बैठक में धार्मिक सद्भाव के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रस्ताव पारित किया गया।