फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Politics: विपक्षी नेताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही धामी सरकार, प्रदेश कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

Sat, 11 Nov 2023 05:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि किसी भी चुनी हुई सरकार और उसके मुखिया के लिए सभी क्षेत्र एक समान होने चाहिए। कहा कि उत्तराखंड में विकास योजनाओं की स्वीकृति जारी करने से पहले सरकार देख रही है कि संबंधित जनप्रतिनिधि किस पार्टी का है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर विपक्षी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश सरकार निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है, इसीलिए कभी विपक्षी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को साम-दाम-दंड-भेद की नीति से पदच्युत कर रही है तो कभी उनके निर्वाचित क्षेत्रों में विकास की योजनाओं पर रोक लगाया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की चुनी हुई सरकार और उसके मुखिया के लिए सभी क्षेत्र एक समान होने चाहिए। उत्तराखंड में विकास योजनाओं की स्वीकृति जारी करने से पहले सरकार देख रही है कि संबंधित जनप्रतिनिधि किस पार्टी का है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जब विकास का पैमाना सत्ताधारी दल का जनप्रतिनिधि होना अनिवार्य माना जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सेवा के अधिकार के दायरे में आएंगी सभी डीबीटी सेवाएं, एक हफ्ते में प्रस्ताव भेजेंगे विभाग
विज्ञापन


चुने गए जनप्रतिनिधियों को अपनी क्षेत्र की मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर का धरना इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की इस प्रकार की भेदभाव वाली सोच की निंदा करने के साथ मांग करती है कि सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में समान रूप से विकास की योजनाएं स्वीकृत की जाएं। अन्यथा कांग्रेस को जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें