फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों में राजनीतिक भेदभाव समाप्त हो : गोदियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई कांग्रेस पार्षदों ने शहरी विकास सचिव को मांग पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में नगर निगम देहरादून के कांग्रेस पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने विकास कार्यों में राजनीतिक आधार पर भेदभाव करने व अन्य समस्याओं पर सचिव शहरी विकास नितेश झा को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को सचिवालय में शहरी विकास सचिव को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, नगर निगम की ओर से कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है, जबकि सत्ताधारी दल से जुड़े पार्षदों एवं विधायकों के क्षेत्रों में बिना किसी बाधा के करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कुछ विधायकों की ओर से नगर निगम को अपने क्षेत्रों के प्रस्ताव देकर करोड़ों का काम कराए जा रहे हैं। यह नियमों के खिलाफ है। प्रदेश सरकार विधायक को अपने क्षेत्र में विकास के लिए विधायक निधि देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सचिव शहरी विकास से आग्रह किया कि नगर निगम में सभी निर्वाचित पार्षदों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। विकास कार्यों की स्वीकृति में राजनीतिक भेदभाव तत्काल समाप्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी यदि कांग्रेस पार्षदों के साथ हो रहे अन्याय को शीघ्र नहीं रोका गया तो कांग्रेस जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद संगीता गुप्ता, सुशांत बोहरा, कोमल बोहरा, अर्जन सोनकर, रमेश कुमार, इत्यात खान, आशीष कुमार, मोनिका, अभिषेक तिवाड़ी, आयुश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, डाॅ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, राजेश चमोली, ओमप्रकाश सती, रितेश क्षेत्री, पियूश जोशी, पीसीसी सदस्य सुरेंद्र रांगड़, अनुराग गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें