फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन यात्रा : 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बदरी केदार के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 7730 श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन

- शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित कर रही बीकेटीसी : हेमंत द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर अब तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बाबा केदार व द्वितीय केदार मदमहेश्वर के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 7730 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर चुके हैं।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, प्रदेश सरकार के साथ मंदिर समिति भी शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित कर रही है। अब तक 10632 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों में दर्शन किए हैं। ज्योर्तिमठ व ऊखीमठ में बीकेटीसी की ओर से शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय लोगों, संस्थाओं व हितधारकों, विद्यालयों की सहभागिता से जनजागरण रैलियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन पूजा स्थल योगबदरी पांडुकेश्वर में 321 श्रद्धालु पहुंचे। जबकि नृसिंह बदरी पांडुकेश्वर में 2582 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। बाबा केदार व द्वितीय केदार मदमहेश्वर के शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

द्विवेदी ने कहा, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य चारधाम यात्रा को वर्ष भर सक्रिय रखना है, जिससे धार्मिक पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिल सके। शीतकालीन यात्रा से होटल व्यवसाय, परिवहन, स्थानीय व्यापार और होम स्टे जैसी गतिविधियों को भी मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा, मंदिर समिति की ओर से शीतकालीन पूजा स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। पूजा-अर्चना, दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता व मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें