सोशल मीडिया सेल रखेगी ब्लॉगरों पर नजर
यातायात पुलिस ने एक नई एसओपी जारी की है। इस एसओपी के अनुसार यातायात पुलिस की सोशल मीडिया सेल को दोबारा सक्रिय किया जा रहा है। यह सेल ब्लॉगरों पर कड़ी नजर रखेगी। ऐसे यूट्यूब चैनलों और फेसबुक अकाउंट को चिह्नित किया जाएगा, जिनमें रैश ड्राइविंग, लड़कियों को छेड़ने, स्टंट बाइकिंग, मॉडिफाई साइलेंसर आदि के साथ वाहन चलाए जाने की वीडियो डाली गई हैं। इसके बाद इन चैनलों को बंद किया जाएगा और इन्हें संचालित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राष्ट्रीय स्मारक घोषित होगा तुंगनाथ मंदिर, एशिया में समुद्रतल से सबसे ऊंचाई पर स्थित है शिवालय
इन धाराओं में होगी कार्रवाई
आईपीसी 268 -पब्लिक न्यूसेंस
आईपीसी 279 - लोक मार्ग पर उतावले पन से वाहन चलाना
आईपीसी 283- लोक मार्ग पर संकट पैदा करना
आईपीसी 287- मशीनरी के संबंध में उपेक्षापूर्ण आचरण
आईपीसी 336- ऐसा काम करना, जिससे दूसरों का जीवन संकट में आ जाए
आईपीसी 509- शब्द, विक्षेप या कार्य जो किसी स्त्री की लज्जा का अनादर करता हो