फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

video: बवाल के बाद पहली बार रुड़की पहुंचे चैंपियन, हरीश रावत पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 07 Jun 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
लंढौरा में धर्मग्रंथ के अपमान की अफवाह से हुए बवाल के बाद सोमवार को पहली बार पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन रुड़की पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेसी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। चैंपियन ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के इशारे पर मेरे महल और मुझ पर हमला किया गया।

इतना ही नहीं चैंपियन ने कहा कि लंढौरा में हुए बवाल में हरीश रावत के इशारे पर उनके ऑफिस में रखी गई गीता को फाड़ा गया। अंबेडकर, वाल्मीकि और अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो को पैरों से कुचला गया।
विज्ञापन


सोमवार को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन मीडिया से मुखाबित हुए जहां उन्होंने कहा कि लंढौरा में हुई आगजनी और बवाल सूबे के मुख्यमंत्री हरीश रावत के इशारे पर हुआ है। और उनके पास इसके सबूत भी हैं। चैंपियन ने कहा कि मुझे राज्य की पुलिस और प्रशासन पर भरोसा नहीं है। उन्होंने केंद्र से जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है। इसके साथ ही एक जून को लंढौरा में हुए बवाल की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की। चैंपियन ने कहा कि इस प्लांड बवाल में मेरे महल को काफी नुकसान हुआ है और राज्य सरकार इसकी भरपाई करे।

वीडियो देखने के ‌लिए यहां करें क्लिक...

विज्ञापन

वीडियो में देखें हरीश रावत पर चैंपियन द्वारा लगाए गंभीर आरोप

प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमरउजाला
उधर, सुब‌ह लंढौरा जाने की तैयारी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हरिद्वार में रोका गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा सहित कईयों को चोटें आई।

गौरतलब है कि एक जून को लंढौरा में हुए धर्मग्रंथ के अपमान की अफवाह पर समुदाय विशेष के लोग भड़क उठे थे। इसके बाद भड़की भीड़ ने चैंपियन के लंढौरा स्थित रंग महल के अंदर घुस कर कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था।

सा‌थ ही लंढौरा चौकी पर भी तोड़फोड़ की थी। बवाल में 20 पुलिस कर्मियों सहित लगभग तीन दर्जन लोग घायल हुए थे। चैंपियन ने उसी दिन मामले को उत्तराखंड मुंख्यमंत्री और स्‍थानीय कांग्रेस नेताओं के इशारे पर किया गया बताया था।

बवाल के छठे दिन आज सोमवार को प्रणव सिंह चैंपियन पहली बार रुड़की पहुंचे तो पुलिस चौकन्नी हो उठी। जैसे ही पुलिस को खबर मिली कि चैंपियन यहां से लंढौरा जाने की तैयारी कर रहे हैं। वैसे ही पुलिस ने उन्हें रुड़की स्थित नहर किनारे वाले सरकारी आवास में नजरबंद कर दिया।

चैंपियन से किसी को नहीं मिलने दिया जा रहा है। यहां तक की मीडिया का प्रवेश भी रोक दिया गया है। अमर उजाला से बातचीत में चैंपियन ने बताया कि पुसिल ने नजरबंद कर दिया है और मुझे अपने घर नहीं जाने दिया जा रहा है।

वहीं स्‍थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि चैंपियन अपने समर्थकों को साथ लंढौरा जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके तहत एहतियातन सुरक्षा कारणों से उन्हें रोका जा रहा है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें