फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी ‘पंचायत’ में पुलिस ने लिए गैंगरेप पीड़िता के बयान

Wed, 22 Oct 2014 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रूड़की में पुलिस ने संवेदनहीनता की हद पार करते हुए कई लोगों के बीच गैंगरेप पीड़िता के बयान लिए हैं। इससे न सिर्फ पीड़िता असहज नजर आई बल्कि स्थानीय लोगों का गुस्सा भी भड़क उठा।
विज्ञापन


मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचने की जानकारी पाकर पुलिस उससे बयान लेने के लिए पहुंच गई। वहां कुछ नेता समेत पहले से ही कई लोग मौजूद थे। पुलिस ने दर्जनों लोगों की मौजूदगी में ही पीड़िता से घटना के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।

पहले ही इस मामले में पुलिस मानवाधिकार आयोग और न्यायालय के स्पष्ट आदेश हैं कि रेप पीड़िता के बयान अलग कमरे और एकांत में ही दर्ज किए जाने चाहिए।

मंगलवार दोपहर पीड़ित के परिजन उसकी अस्पताल से छुट्टी कराकर घर लाए तो पहले से वहां पर कई लोग मौजूद थे। कुछ देर बाद आसपास के अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस अधिकारी भी पीड़िता के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

बयान देते वक्त फफक पड़ी पीड़िता

गैंगरेप पीड़िता ने जब पुलिस अधिकारियों को आपबीती बताई तो उसकी आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी। पुलिस ने जब उससे घटना के बारे में पूछा तो पीड़िता के चेहरे पर दर्द साफ दिखा।

माहौल इतना भावुक हो गया कि आसपास के लोगों के चेहरे पर गुस्सा और तनाव साफ दिख रहा था। हर कोई चाहता था कि नाबालिग लड़की से ऐसी दरिंदगी दिखाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

पहले भी सामने आई लापरवाही
इस मामले में शुरू से ही होती आई है। पहले तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में ही 12 दिन लगा दिए है, जब मेडिकल के बाद स्लाइड जांच की बात आई तो सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने सैंपल खुला ही भेज दिया। कागजात भी अधूरे भेजे गए। जिसके चलते पीड़िता और उसके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले में पुलिस की लापरवाही की जांच पहले ही चल रही है। इस बीच बयान दर्ज करने में जिस तरीके की लापरवाही सामने आई। वह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

गैंगरेप का चौथा आरोपी गिरफ्तार

फरार चल रहे गैंगरेप के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष गिरीश शर्मा ने बताया कि आरोपी तौहिद पुत्र कासिम को सोमवार देर रात उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस उसकी तलाश में छापे मारने का दावा कर रही है।

पुलिस का कहना था कि आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था, जबकि आरोपी को घर से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों की हीलाहवाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस अब इस मामले में और ज्यादा साक्ष्य जुटाने के लिए बरवाला हरियाणा जाएगी। बरवाला में पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

भाजपा नेताओं ने दिलाया इंसाफ का भरोसा
गैंगरेप पीड़िता के मामले में भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उसके घर जाकर इंसाफ का भरोसा दिलाया। भाजपा के जिला महामंत्री गौरव गोयल के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के साथ-साथ वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें