फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की लेकर गए रिकॉर्डिंग, दारोगा ने दी फंसाने की धमकी

Mon, 05 Oct 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेलमेट के जा रहे पुलिस सिपाही का चालान न काटने का विरोध दर्ज कराने पर पीपुल फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी को सीपीयू के दारोगा ने मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी।
विज्ञापन


कोतवाली में मामला पहुंचने पर सीपीयू के दारोगा ने संस्था के पदाधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया लेकिन वीडियो रिकार्डिंग नहीं दिखा सका। इधर, पदाधिकारी ने उस कांस्टेबल की रिकार्डिंग जरूर दिखा दी जो बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल दौड़ा रहा था।

मामला हरिद्वार के रोशनाबाद भेल मुख्य मार्ग का है। घटनाक्रम के मुताबकि पीएफए के पदाधिकारी आदित्य शर्मा ने बिना हेलमेट के जा रहे एक कांस्टेबल की रिकार्डिंग कर ली। वह जब उसके पीछे पीछे जा रहे थे तब आरोप है कि आगे खड़े सीपीयू के दारोगा ने कांस्टेबल को रोका तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में रिकॉर्डिंग नहीं दिखा पाई सीपीयू

यहां रुककर जब पीएफए के पदाधिकारी ने सीपीयू के दारोगा को कांस्टेबल का चालान न काटने की बात कही तब वो भड़क उठा। आरोप है कि सीपीयू के दारोगा ने मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी और अपने साथ कोतवाली ले गया।

कोतवाली में प्रभारी योगेंद्र सिंह के समक्ष संस्था पदाधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। लेकिन जब पदाधिकारी ने वीडियो रिकार्डिंग दिखाने की बात कही तब सीपीयू वाले बगल झांकने लगे। गौरतलब है क‌ि सीपीयू के पास हर घटना की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरा उपलब्ध करवाया गया है।

बल्कि कांस्टेबल के बिना हेलमेट जाने की क्लिप कोतवाली प्रभारी को जब दिखाई तब मामला साफ हुआ। फिर इंस्पेक्टर ने संस्था पदाधिकारी को जाने दिया। आदित्य शर्मा ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत एसएसपी से करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें