फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां बजनी थी शहनाई वहां पुलिस ने फूंका बिगुल

Wed, 09 Oct 2013 07:45 PM IST
अमर उजाला, दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन की मशक्कत के बाद क्षेत्र की नाबालिग लड़की की शादी पर रोक लगा दी है। उसकी बृहस्पतिवार को शादी होनी थी, जिसकी परिजनों ने पूरी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन


गत 18 सितंबर को एक स्थानीय निवासी ने एनजीओ को दुगड्डा ब्लाक के एक गांव में नाबालिग लड़की की जबरन शादी करवाने की शिकायत की थी। जिस पर एनजीओ और पुलिस अधिकारियों ने उसके गांव जाकर लड़की और परिजनों के बयान लिए।

बालिग होने तक इंतजार करने को कहा
जांच में जबरन शादी की बात झूठ निकली, अलबत्ता लड़की की उम्र के तमाम अभिलेख जुटाए गए। सीओ अरुणा भारती ने बताया कि लड़की की उम्र साढे़ सोलह साल है।

परिजनों को उसके बालिग होने तक इंतजार करने को कहा गया। इसी मामले में छानबीन कर रही स्वयं सेवी संस्था महिला समाख्या के पदाधिकारियों को को गत दिवस लड़की की उम्र 18 वर्ष बताई गई थी, मगर पुख्ता सबूत के अभाव में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका था।
विज्ञापन


शादी पर रोक लगा दी गई
कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि परिजनों और लड़की के बयान में जबरन शादी की बात नहीं आई। नाबालिग का प्रमाण मिलते ही शादी पर रोक लगा दी गई है। पुलिस का मानना है कि शिकायत रंजिशन की गई थी। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें