फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूबी चौधरी के लैपटाप में छिपे हैं कई राज!

Tue, 07 Apr 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आईएएस मामले में पुलिस की नजर अब गिरफ्तार की गई महिला रूबी चौधरी के लैपटाप पर है। गढ़वाल रेंज के डीआईजी गुंज्याल ने बताया कि चार दिन की रिमांड पर ली गई रूबी चौधरी की निशानदेही पर उसका लैपटॉप और दूसरे कागजात बरामद करना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


लैपटॉप से काफी सबूत हाथ लगने की उम्मीद है। गुंज्याल ने बताया कि एसआईटी रूबी चौधरी से नए सिरे से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक जाएगी।

सीबीआई को मिल सकती है जांच
फर्जी आईएएस प्रकरण की हाईप्रोफाइल जांच पर पुलिस आशंकित है। यह मामला जिस तरह गरमा रहा है, उससे जांच का जिम्मा सीबीआई को मिलने की संभावना बढ़ गई है।

इसे देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने सोमवार को जांच से जुडे़ अधिकारियों को हिदायत दी कि पूरी कार्रवाई साक्ष्यों के अनुरूप ही की जाए, ताकि जांच बदले जाने की स्थिति में पुलिस पर किसी तरह के सवाल न उठ सकें।

आज हो सकती है समीक्षा
अकादमी प्रकरण में एसआईटी की अब तक की जांच और कार्रवाई को लेकर मंगलवार को समीक्षा हो सकती है। डीआईजी गुंज्याल ने एसआईटी प्रभारी एसपी शाहजहां जावेद अंसारी से इस बाबत बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें