फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति दौरे की रिहर्सल में भी नहीं पकड़ आई रूबी

Tue, 07 Apr 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आईएएस प्रकरण में आरोपों से घिरे आईएएस अकादमी के उपनिदेशक सौरभ जैन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फर्जी तौर पर अकादमी में रहने की आरोपी रूबी ने अदालत में जैन को पूरे खेल का सूत्रधार करार दिया है तो एसआईटी की जांच में भी ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनका जवाब देना जैन को भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन


जैन के हाथ में प्रशिक्षु बैच की कमान
जांच में मालूम हुआ है कि प्रशिक्षु अधिकारियों के बैच की कमान सौरभ जैन के ही हाथ में है। इस तथ्य से रूबी के उन आरोपों को बल मिलता है, जिनमें उसने अकादमी की यूनिफार्म तक जैन द्वारा सिलवाए जाने की बात कही है।

गढ़वाल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि जांच में पता चला कि प्रशिक्षु आईएएस के प्रशिक्षण के प्रभारी अकादमी के उपनिदेशक सौरभ जैन ही हैं।
विज्ञापन


तीन बार होती है रिहर्सल
उन्होंने बताया कि जांच में यह भी मालूम हुआ है कि अकादमी में राष्ट्रपति के कार्यक्रम से पहले तीन बार रिहर्सल की जाती है। एक-एक प्रशिक्षु का नाम के साथ स्थान तय किया जाता है कि वह ग्रुप फोटो खिंचने के दौरान कहां खड़ा होगा।

इसके बावजूद फर्जी आईएएस बनकर ग्रुप फोटो खिंचवाने वाली रूबी का पकड़ में न आना अधिकारियों पर सवाल उठाता है। खास तौर पर यह प्रशिक्षु बैच की कमान संभालने वाले जैन के लिए बड़ा सवाल है। गुंज्याल ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें